दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 अप्रैल। बुद्ध विहार समिति शंकर नगर दुर्ग द्वारा शहर स्तरीय बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 132वीं जयंती समारोह विशाल रूप से 10 से 14 अप्रैल तक चार दिनों तक जयंती उत्सव मनाया जाएगा। बौद्ध महिला मंडल द्वारा 10 से 13 अप्रैल तक दोपहर 1 बजे से बच्चों, युवाओं, एवं महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 13 को बुद्ध विहार समिति द्वारा सुबह 900 बाईक रैली निकाली जाएगी ( हेलमेट पहनकर) सडक़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का रूट- बुद्ध विहार से प्रारंभ होकर ग्रीन चौक, सिंधी कालोनी, राजेन्द्र प्रसाद चौक, मेनोनाइट चर्च, होते हुए सुराना कालेज, समृद्धी मार्केट, जैल चौक, होते हुए महाराजा चौक होते हुए कसारिडीह, केला बाड़ी होते हुए गाँधी प्रतिमा होते हुए पटेल चौक, होते हुए इंदिरा मार्केट होते हुए उजाला भवन, होते हुए बुद्ध विहार में समापन 13 अप्रैल को शाम 6 बजे से अतिथियों का स्वागत व उद्बोधन के साथ होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि अरुण वोरा, विधायक दुर्ग शहर एवं केबिनेट मंत्री
विशिष्ट अतिथि- आर एन वर्मा, उपाध्यक्ष- पिछड़ा वर्ग आयोग विशेष अतिथि- धीरज बाकलीवाल, महापौर- नगर पालिका निगम दुर्ग विशेष अतिथि विप्लव साहू, सभापति- जिला पंचायत राजनांदगांव, विशेष अतिथि- धनीराम बंजारे अध्यक्ष- संविधान प्रचार प्रसार समिति अध्यक्षता, रामजी रंगारी अध्यक्ष- बुद्ध विहार समिति शंकर नगर दुर्ग होंगे।
14 अप्रैल को सुबह 9 बजे पंचशील ध्वजा रोहन 9.30 बजे डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण ( शंकर नगर) सुबह- 10 बजे बुद्ध विहार में सामूहिक बुद्ध, धम्म, संघ, वंदना की जायेगी तत् पश्चात खीर वितरण की जाएगी। दोपहर 2 बजे विशाल रैली अरुण वोरा द्वारा रैली को नीली झंडी दिखाकर प्रारंभ किया जाएगा। रैली दुर्ग शहर का भ्रमण करेगी रैली का रूट- बुद्ध विहार शंकर नगर से प्रारंभ होकर ओम परिसर, आईएमए चौक होते हुए ग्रीन चौक, सिंधी कालोनी होते हुए, राजेन्द्र प्रसाद चौक, बस स्टैंड, गाँधी प्रतिमा होते हुए पटेल चौक से कलेक्टर परिसर में स्थापित डॉ बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा को मान वंदना करते हुए दूसरे गेट से पुन: पटेल चौक होते हुए, पुराना बस स्टैंड होते हुए, इंदिरा मार्केट ,उजाला भवन होते हुए, बुद्ध विहार शंकर नगर में रैली का समापन तत् पश्चात बुद्ध विहार समिति के पूर्व सचिव आयु, अशोक मेश्राम जी द्वारा बुद्ध विहार प्रांगण मे डॉ अम्बेडकर जयंती के अवसर पर (भोजन दान ) ( भंडारा) का आयोजन किया गया है।