दुर्ग
भाजपा स्थापना दिवस पर नवजात शिशुओं को किया दूध - फल का वितरण
06-Apr-2023 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 6 अप्रैल। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की जिला संयोजिका बानी सोनी के नेतृत्व में जिला अस्पताल के शिशु व जच्चा बच्चा वार्ड में नवजात शिशुओं व उनकी माताओं को दूध, फल व बिस्किट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय तिवारी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अलका बाघमार व दिलीप साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्य कलिहारी, सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवल, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, भाजपा नेत्री गायत्री वर्मा, विद्या नामदेव, रूपेश्वरी साहू व जयश्री राजपूत आदि उपस्थित
थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे