दुर्ग

शंकराचार्य अस्पताल की नर्स ने की खुदकुशी
05-Apr-2023 9:25 PM
शंकराचार्य अस्पताल की नर्स ने की खुदकुशी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 5 अप्रैल।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की एक नर्स ने आज दोपहर लगभग 3 बजे हास्पिटल परिसर के हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। 

अन्य नर्सों ने उसका फंदे में लटकता शव देख हास्पिटल मैनेजमेंट और पुलिस को खबर दी। सूचना बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ड्यूटी पर पहुंची दामिनी (23 वर्ष) अस्पताल के आईसीयू में स्टाफ नर्स थी। वह ड्यूटी कर दोपहर को हॉस्टल रूम में आई और खुदकुशी कर ली। हास्पिटल मैनेजमेंट भी उसके इस कदम से सकते में है। नर्स के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।


अन्य पोस्ट