दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 अप्रैल। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों की धरपकड़ की गई।नगर निगम का अमला पशुपालकों से रोका-छेका अभियान के तहत पशु मालिकों को समझाइश दे रहे हैं कि वे अपने मवेशियों के चारा, पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वयं करें।
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने गोधन को संरक्षित करने रोका-छेका संकल्प अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वयं करने, चारा-पानी की समुचित व्यवस्था करने कहा है, जिससे अनावश्यक घूमने वाले मवेशियों के चलते परेशानी न हो।
अतिक्रमण विभाग अधिकारी शिव शर्मा ने बताया कि सडक़ों पर आवारा पशुओं के घूमते हुए पाए जाने पर उन्हें पकडऩे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े हुए मवेशियों को पुलगांव स्थित गोकुल नगर गोठान में रखा जा रहा है और पशु मालिकों से अर्थदंड लेकर लौटाया जाएगा। इसके बाद भी दोबारा पशु पालक के पशु घूमते सडक़ों पर पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि इससे बचने के लिए पशु पालक अपने पालतू मवेशियों को सडक़ों पर आवारा घूमने न दें। बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए अतिक्रमण विभाग के दल राजेश, राजू सूर्या, राजू सागर, मन्नी, राधेश्याम, उमेश पात्रे ने वार्ड 23 दीपक नगर,वार्ड 20 आदित्य नगर,वार्ड 21 सिंधिया नगर सहित अन्य स्थानों का घूम घूम कर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की गई,पकड़े हुए आवारा पशुओं को धमधा रोड नई गंज सब्जी मंडी स्थित गौठान में छोड़ा गया है।आवारा पशुओं की धड़पकड़ निरंतर जारी रहेगी।