दुर्ग

अधेड़ महिला का शव मिला
04-Apr-2023 3:10 PM
 अधेड़ महिला का  शव मिला

दुर्ग, 4 अप्रैल। स्टेशन के बाहर कार पार्किंग के पास एक अधेड़ महिला का शव मिला है। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया और उसके वारिसान की पतासाजी में जुट गई है।  जीआरपी चौकी के मेजर रमेश मिंज ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे कार पार्किंग के पास रिजर्वेशन काउंटर के सामने बने चबूतरे पर लगभग 50 वर्ष की अज्ञात महिला का शव मिला है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है और वह दुबली पतली है। उसने मैक्सी पहनी है। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों ने कहा कि उसे कभी स्टेशन के पास नहीं देखा है। जीआरपी पुलिस पतासाजी में लगी हुई है।


अन्य पोस्ट