दुर्ग

हेमचंद विवि की टीम इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी
04-Apr-2023 2:36 PM
हेमचंद विवि की टीम इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी

दुर्ग, 4 अप्रैल। हेमचंद यादव विवि दुर्ग की टीम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर, पंजाब में 06 से 08 अपै्रल 2023 तक आयोजित होने वाले द्वितीय इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में मेहंदी प्रतियोगिता में भारत के टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पूर्व जैन विवि, बंगलुरू में आयोजित नेशनल युवा उत्सव में हेमचंद यादव विवि, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले भिलाई नायर समाजम कॉलेज, सेक्टर 08 के बीकॉम अंतिम के छात्र आदित्य एवं उसकी सहयोगी समप्रीत कौर वालिया ने मेहंदी प्रतियोगिता में पूरे देष में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णपदक अर्जित किया था। इसी आधार पर आदित्य एवं उसकी सहयोगी का चयन इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल हेतु किया गया है।

डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि एआईयू के तत्वाधान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में 22 देषों के लगभग 2500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें प्रतिभागियों द्वारा 22 अंतरराष्ट्रीय नृत्य तथा संगीत से संबंधित प्रस्तुतियां दी जायेंगी। आज विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा तथा कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने शुभकामनाएं देते हुए विवि के टीम को जालंधर जाने हेतु विदा किया। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूथ फेस्टिवल में हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की टीम प्रथम बार इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी।
 


अन्य पोस्ट