दुर्ग
भाजपा के दिग्गज ओबीसी नेताओं ने की दुर्ग में संभागीय बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अप्रैल। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आव्हान भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल लेकर 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती तक गांव-गांव चलो घर-घर चलो अभियान की तैयारी के संदर्भ में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में हुआ।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 9 साल से पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु किए गए कार्यों व राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी को लेकर प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक ले जाने हेतु अभियान चलाते हुए गांव-गांव घर-घर जाएंगे, जिससे कि केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के कल्याणार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी व लाभ सीधा जमीनी स्तर पर पहुँचे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं द्वारा उपस्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सफल संपादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया, साथ ही दायित्व का निर्धारण किया गया।
संभागीय बैठक में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महामंत्रीगण विशेष रुप से ध्यान दें कि 6 से 14 अप्रैल तक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ‘गांव-गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान पूरी गंभीरता से सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाना है, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, इस अभियान में शामिल होकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ओबीसी मोर्चा का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने इस अवसर पर गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के पोस्टर वरिष्ठ नेताओं के साथ विमोचन किया।
आयोजित संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है इसलिए हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हो जाती है कि हम अपने दायित्वों का इमानदारीपूर्वक निर्वहन कर केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव गांव घर घर पहुंचा कर लोगों को सही जानकारी दे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ओबीसी वर्ग से हैं, भाजपा के कई मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से है और देश में 110 भाजपा सांसद के पिछड़ा वर्ग से है, अगर पिछड़ा वर्ग समाज ठान ले तो प्रदेश में सरकार बदलने से कोई नहीं रोक सकता उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समाज से जनसंख्या के आधार पर साहू समाज की संख्या सर्वाधिक है, उसके बाद कुर्मी समाज और तत्पश्चात अन्य समाज के ओबीसी भारी संख्या में निवासरत है उन्होंने बैठक में सभी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा कर आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए बहुत ही उत्तम कार्य किए हैं, जिससे पिछड़ा वर्ग के उत्थान को गति प्राप्त हुई है भारतीय जनता पार्टी सदैव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ रही है जिसमें सभी वर्ग के लोगों को जीवन स्तर सुधर सके इस सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए जो भी कार्य किए गए वह एक मिसाल के रूप में वर्षों याद रखा जाएगा।
बैठक को पूर्व मंत्री रमशीला साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, दुर्ग जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अंबिका चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, गजेंद्र यादव, महामंत्री राकेश चंद्राकर ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन गणेश निर्मलकर ने किया तथा आभार वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर ने किया।
बैठक में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, भाजपा जिला महामंत्री दृय ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक ,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन शिव चंद्राकर, राजेश ताम्रकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, जिला मंत्री आशीष निंमजे, सह कार्यालय मंत्री मदन वडई,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री रिकेश सेन, होरीलाल सिन्हा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू प्रदेश कार्यालय प्रभारी चूड़ामणि निर्मलकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ,डॉ. लेखराम निर्मलकर, दानी राम वर्मा,प्रतिभा देवांगन, राजाराम सिन्हा, दामोदर चक्रधारी, डॉ. विनोद प्रसाद, कन्हैया पिंटू चंद्राकर, मिथलेश चंद्रकार, अनिल साहू, दिलीप साहू, वीरेंद्र सोनी, जगदीश देशमुख, गणेश निर्मलकर,मलखान सिंह लोधी,केवल देवांगन, वासु वर्मा,चंद्रकुमार सोनी, श्रीमती सुनीता दुबे, जितेंद्र साहू, कमलेश सोनी,हरीश कटघरे,भीमसेन निर्मलकर,गजेंद्र यादव,टेकराम सिन्हा,द्वारिका देवांगन,सगनुराम निषाद,केशव भिलाई, गोवर्धन जायसवाल, सुरेंद्र देशमुख, योगेश साहू, केशव बंछोर, ईश्वर पटेल, प्रेमलाल, होरीलाल सिन्हा, रीना देवी साहू, ललिता साहू, सहित अन्य पदाधिकारी अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रह।