दुर्ग
कुम्हारी, 1 अप्रैल। रामनवमीं के अवसर पर कुम्हारी सोनकर समाज द्वारा श्रीराम जानकी भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत सामाजिक भवन से श्रीराम जानकी भगवान की पूजा अर्चना कर की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर शामिल हुए।
समाज के सभी सदस्यों ने श्रीराम के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भाग लिया गया। सोनकर समाज अपने सामाजिक ईष्टदेव के रूप में भगवान राम व मां जानकी को बड़े श्रद्धा पूर्वक पूजते है। रामनवमी के अवसर पर यह आयोजन भी बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थान सोनकर समाजिक भवन में संम्पन्न हुआ। शोभायात्रा के अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, कुम्हारी राज सोनकर समाज अध्यक्ष महेश सोनकर, किशोर सोनकर, चंदन सोनकर, मनहरण सोनकर, श्याम सोनकर ने हिस्सा लिया।