दुर्ग

एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम अभियान के तहत प्रेम प्रकाश ने किया नगर भ्रमण
27-Mar-2023 2:56 PM
एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम अभियान के तहत प्रेम प्रकाश ने किया नगर भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 27 मार्च।
निरन्तर 38 वर्षों से जारी यह अभियान मध्य भारत का सबसे बड़ा भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन बन चुका है। यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कुम्हारी नगर भ्रमण करते समय बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ इस समिति की नींव रखी गई थी वह आज पूर्णता की ओर अग्रसर है।

इस अभियान के तहत हर घर से महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रहण किया जा रहा है, अब तक 98 क्विंटल अन्न का संग्रहण किया जा चुका है। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 1150 से अधिक मठ मंदिरों की लघु शोभायात्रा भाग ले रही है।

एक मुट्ठी दान श्रीराम के नाम अभियान के अंतर्गत कुम्हारी के विभिन्न वार्ड क्रमांक 14, 15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तथा वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर होते हुए वार्ड 09 में भी अन्न दान का संग्रहण किया गया। इस अवसर पर अभियान के पप्पू तिवारी, रामाधार शर्मा, अनुराग गुप्ता, मिथिलेश यादव, राजू निषाद, फिंगेश्वर साहू, राजेश, 15 नंबर वार्ड पार्षद  रागिनी निषाद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुले हृदय से अन्न का दान किया।
 


अन्य पोस्ट