दुर्ग
मोटरसाइकिल चोरी
19-Mar-2023 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मार्च। घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राज नारायण साह देवांगन किराना स्टोर्स के पास वार्ड नंबर 42 सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता है। बस स्टैंड में उसकी गैस चूल्हा रिपेयरिंग करने की दुकान है।
2 मार्च की रात को दुकान से वापस आने के बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 ए 1053 को घर के सामने खड़ी कर दिया था।
दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी । चोरी गए वाहन की कीमत लगभग 10,000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे