दुर्ग

बाबा दरबार धनोरा में नवरात्रि एवं हनुमान प्रकटोत्सव मनाने बैठक
19-Mar-2023 2:59 PM
बाबा दरबार धनोरा में नवरात्रि एवं हनुमान प्रकटोत्सव मनाने बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 मार्च।
बाबा दरबार धनोरा  में चैत्र नवरात्रि पर्व पर ज्योति कलश प्रज्वलित एवं हनुमान प्रकटोत्सव मनाने हेतु बैठक आयोजित कर  कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई।
22 मार्च बुधवार को दरबार के  लक्ष्मण बाबा  एवं पंडित विनय शर्मा  के द्वारा विधि विधान से पुजा पाठ करके घटस्थापना ज्योति प्रज्वलित किया जाएगा 26 मार्च को पंचमी अवसर पर माता का सिंगार किया जाएगा तथा  29 मार्च को अष्टमी पर  हवन पूजन शाम 4 बजे किया जाएगा  30 मार्च  ज्योति कलश विसजर्न हेतु शोभा यात्रा निकाला जाएगा ।

प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से माता सेवा हेमंत तेली एवं गुलाब साहू  के मंडली  द्वारा किया जाएगा
हनुमान प्रकोटत्सव जयंती के अवसर पर  3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से ख्याति प्राप्त मंडली द्वारा हरी भजन किया जाएगा एवं 6 अप्रैल  को शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा गली भ्रमण अखाड़ा मंडली के नेतृत्व में निकाला जाएगा  एवं भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस बैठक में दरबार के  लक्ष्मण बाबा, नंद पंन्डा ,गज्जू रायपुरिया, उमेश साहू ,बबलू साहू ,राजू यादव, मनोज पटेल, ओमकार साहू, वासुदेव सपरे ,उपसरपंच भोलू साहू, चीन्टू साहू ,विनोद साहू , मनसुखा साहू ,जीवराखन ठेकेदार ,दिनेश साहू ,हरिश , डॉ धनेशवर साहू, सुनील , बाबू लाल ठेकेदार ,कुणाल साहू ,संदिप सेन ,चंद्र कांत देवांगन ,कल्याण देवांगन ,रुपलाल टेलस, नंदू साहू , गुमान साहू ,टीकम साहू ,चेतन साहू, कुंजलाल साहू ,मुनना ,गंधर्व ,योगेश साहू ,सतीश साहू, तोमन गजपाल, एमलाल देवांगन ,कुंभकरण पटेल, ओमकार साहू ,अजय हिरवानी ,दानू साहू ,दाऊजी बेकरी, रोशन साहू , गुमान साहू ,आदि भकतगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट