दुर्ग
सेजेस कुम्हारी के 7 बच्चे राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृति परीक्षा हेतु चयनित
18-Mar-2023 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 18 मार्च। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी के कक्षा आठवीं के 7 बच्चों ने राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 -23 चयनित होकर विद्यालय एवं अपने माता पिता को गौरवान्वित किया। चंचल मानिकपुरी,आस्था गजबिये, धानी देवांगन, साक्षी शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, अहान अंसारी चयनित हुए। माध्यमिक कक्षा की प्रधानपठिका शीतल नैय्यर एवं शिक्षक सुजीता सीआर, संतोष प्रिया, समीरा पांडे, डुप्ले सिन्हा शिक्षकों द्वारा बच्चों को कोचिंग और सही मार्गदर्शन दिया गया। विद्यालय की प्राचार्य लता रघुकुमार ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे