दुर्ग

महकाखुर्द में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह 19 को
17-Mar-2023 4:12 PM
महकाखुर्द में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह 19 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 17 मार्च। प्रगति ग्राम संगठन महकाखुर्द के महिला संगठन के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिला सशक्तिकरण एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन 19 मार्च रविवार को सांस्कृतिक कलामंच महकाखुर्द में किया जा रहा है।

विगत चार वर्षों से महिलाओं को संगठित कर आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजित कार्यक्रम के संरक्षक अर्चना यादव जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज, उपसरपंच महका खुर्द ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा  स्वरोजगार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आमंत्रित महिला अतिथि प्रवक्ताओं द्वारा महिलाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली सुपर 30 महिलाओं का चयन कर उनका सम्मान  किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों की प्रतिभावान महिलाए सम्मिलित होंगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल  सुपुत्र भूपेश बघेल मुख्यमंत्री  एवं  आशीष वर्मा (ओएसडी) सम्मिलित होंगे। अध्यक्षता गीता वर्मा  प्रगति ग्राम संगठन करेंगी ,40 गांवों की महिलाओं का यह वृहद संगठित आयोजन महिला शक्ति को सशक्त करने के लिए, स्व रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।


अन्य पोस्ट