दुर्ग
नजरों के सामने क्यों आई, कहते हुए भाई ने कर दी बहन की पिटाई, मामला जामुल थाना का
14-Mar-2023 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 14 मार्च। अपनी बहन को नजरों के सामने आने से नाराज़ भाई द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है।
जामुल थाना एएसआई फूलचंद यादव ने बताया कि लक्ष्मी पारा, देना बैंक के पास, वार्ड क्रमांक 4, जामुल निवासी हसीना बेगम (55 वर्ष) का पति अलाउद्दीन 10 साल पूर्व उसे छोडक़र चला गया। वह अपने बेटे अमीउद्दीन के साथ रहती है। सुबह 10 बजे हसीना जब मोहल्ले के नल से पानी भर रही थी, तभी उसका भाई अकबर अली आ गया। उसने नजरों के सामने क्यों आई कहते हुए बहन से गाली गलौज की और हाथ मुक्का व लात मारते हुए हसीना की आंख के नीचे और पेट में गंभीर चोट पहुंचाई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे