दुर्ग

छत्तीसगढ़ मंच के होली मिलन समारोह में बेहतरीन प्रस्तुति
14-Mar-2023 3:43 PM
छत्तीसगढ़ मंच के होली मिलन समारोह में बेहतरीन प्रस्तुति

गीतों भरी फुहार में जमकर गाये और झूमे गायक कलाकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मार्च।
छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले बीते रविवार को श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में शहर के समस्त गायक कलाकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें गायक कलाकारों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी तथा सभी ने एक से बढक़र एक गीतों की प्रस्तुति दी।

मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, दिनेश जैन एवं तुलसी सोनी ने बताया कि शहर में गीत-संगीत को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत छत्तीसगढ़ मंच ने परंपरा निभाते हुए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सभी गायकों को आमंत्रित कर गीत प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी  रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, विमल तिवारी एवं शायर शाद भाई थे। गीतों भरी होली मिलन समारोह में उपस्थित शहर के समस्त गायक कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति देते हुए जमकर थिरके।

इस अवसर पर शहर के शायर शाद भाई ने भी शेर पेश किए। गायक कलाकारों में साबिर खान, गुलाब चौहान, तुलसी सोनी, त्रिलोक सोनी, जाहिद अली, राजेश जैन सराफ, हाजी मिर्जा साजिद बैग, मनोज नामदेव, शेख जहीर, युसूफ  भाई सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट