दुर्ग

देश में सनातन धर्म आधारित राजनीति होगी स्थापित-राष्ट्रीय महासचिव
14-Mar-2023 2:59 PM
देश में सनातन धर्म आधारित राजनीति होगी स्थापित-राष्ट्रीय महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मार्च।
देश में सनातन धर्म आधारित राजनीति स्थापित होगी, सनातन धर्म का विरोध करने वाले नेताओं और राजनैतिक दलों को आगामी चुनावों में बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, हमारा संगठन प्रत्येक सनातन विरोधियों को अपने रडार में रखे हुए है। 

सनातन धर्म रक्षावाहिनी भारत के राष्ट्रीय महासचिव देवेश मिश्रा ने उक्त बयान लगातार अनर्गल बयान दे रहे सनातन विरोधियों पर व्यक्त किए।

ज्ञात हो कि सनातन धर्म रक्षावाहिनी देश विदेश में सभी सनातनी को एक मंच पर लाने, गुरुकुल पद्धति से शिक्षा, वेदसम्मत शिक्षा व प्रशिक्षण, सर्व सनातन समाज के कल्याण हेतु, मठ मंदिर न्यास की सुरक्षा, गौ माता की रक्षा सहित उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रही है।

राष्ट्रीय महासचिव देवेश मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार सनातन विरोधी लोग, राजनीतिक दल,नेता सनातन हिन्दू समाज में बिखराव कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे है, वे अब उसमें सफल नहीं हो पाएंगे।

 


अन्य पोस्ट