दुर्ग
निस्तारी की समस्या को देखते हुए जल्द ही पानी छोड़ा जाए-हर्षा लोकमनी
उतई, 11 मार्च। दुर्ग जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग दुर्ग को तांदुला बांध से नहरों पर जल्द पानी छोडऩे की मांग की है।
हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने अपने पत्र के माध्यम से दुर्ग कलेक्टर को एवं जल संसाधन विभाग को अवगत करते हुए लिखा है । कि इस वर्ष फरवरी में ही भीषण गर्मी पडऩे लगा है, जिससे पाटन क्ष्रेत्र सहित दुर्ग जिले के विभन्न ग्रामो के अधिकतर नदी तालाब सुख जाने के कारण भूमिगत जल स्तर गिरते जा रहा ।इस वजह घरों में लगे बोरों एवं सार्वजनिक बोरिंगों में पानी नही आ रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा। वही तलाबों का पानी सुख जाने गामीणों को निस्तारी की समस्या हो रही है।ग्रामीणों को तालाबों में बचे हुए गंदा पानी में निस्तारी करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को हो रही इन सभी समस्यों को दुर्ग कलेक्टर एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग दुर्ग को अवगत कराते हुए तांदुला बांध से नहरों में जल्द पानी छोडऩे की आग्रह की हैं। यदि जल्द ही तांदुला बांध से पानी थोड़ा जाता है।तो जिले में व्याप्त समस्या को हल करने में काफी मदद मिलेगी।