दुर्ग

भरोसे का बजट, सभी वर्ग व क्षेत्र का होगा चहुमुंखी विकास-शालिनी
11-Mar-2023 7:17 PM
भरोसे का बजट, सभी वर्ग व क्षेत्र का होगा चहुमुंखी विकास-शालिनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 11 मार्च। जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल के अंतिम व पाँचवे 2023- 24 बजट से जंहा गांव, गरीब,किसान के साथ ही स्वास्थ्य ,शिक्षा ,ग्रामीण विकास सहित अधोसंरचना के लिए भी उचित प्रावधान किया गया है एक तरफ कामकाजी महिलाओ आंगनबाड़ी, मितानिन, सफाई कर्मियों, रसोईयों को मानदेय सम्मानजनक बढोतरी किया गया है तो बेरोजगार युवाओं को भत्ता तथा सुराजी अभियान के अंग ग्राम पटेल, कोटवारों को भी सम्मान दिया गया।

  बजट में सबसे ज्यादा स्कूल शिक्षा के लिए लगभग बीस हजार करोड़ जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शालाओं का उन्नयन, नये भवनों के निर्माण के साथ ही प्रतिभावान युवाओ के लिए कोटा राजस्थान में छात्रवास निर्माण जैसे कदम उठाए गए हैं वहीं ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा , सडक़, आवास सहित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क जैसे अभिनव योजना के लिए राशि दिया जा रहा है।

  छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के बनते ही सभी वर्ग को न्याय दिलाने की मुहिम जो चला है वह  इस बजट में और सार्थक होगा।

 जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव ने कहा कि  अपने तरह के पहले सफल छत्तीसगढिया ओलंपिक खेल  कराकर सांस्कृतिक व  परम्परा को सहेजने के काम मे मुहर लगा है वही आधुनिक खेलो को बढ़ावा देने प्रदेश में सात सात खेल अकादमी खोले जाने से युवाओ के प्रति समर्पण को दर्शाता है। विरासत , धरोहर को सम्हालने के साथ ही दुनिया के एकमात्र कौशिल्या माता मंदिर से लेकर रामायण तथा भगवान राम जी के वनवास काल मे गुजारे ऐतिहासिक महत्व की राम वन गमन पथ के मूर्तरूप प्रदान किये जाने के संकल्पना यह दिखाता है कि गौ ,गौठान ,गांव के रास्ते से किसान के चेहरे में मुस्कान, गांव खुशहाल, समृद्ध विकास के साथ शहरो में आधुनिक मेट्रो सुविधा छत्तीसगढ़ मॉडल को देश दुनिया मे स्थापित करेगा।


अन्य पोस्ट