दुर्ग

छत्तीसगढ़ी महिला ब्राह्मण समाज ने मनाई होली की खुशियां
11-Mar-2023 5:11 PM
छत्तीसगढ़ी महिला ब्राह्मण समाज ने मनाई होली की खुशियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 मार्च।  छत्तीसगढी महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग के सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाया। अध्यक्ष अनिता पाण्डेय की अगुवाई में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने सबसे पहले सोनपुर पाटन मंदिर में देवी दर्शन किए। तत्पश्चात तर्रा रेस्ट हाऊस में ढोल नगाड़े की थाप पर फूलों की होली खेलकर होली की खुशियां मनाई। मीठे बेर, चना, लाखड़ी होरा, छत्तीसगढी व्यंजनों का आनंद उठाया। फागुनी माहौल से सराबोर नृत्य और गीत नगाड़ो की थाप के साथ मस्ती में झूमकर कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर भारती दुबे, संगीता शर्मा, शीला चौबे, सरिता मिश्रा, अनिता पाण्डेय, तनु मिश्रा सहित समाज की महिलाएं बड़ी सं या में शामिल हुई।


अन्य पोस्ट