दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मार्च। पीडि़ता को घर में अकेली पाकर उसके साथ रेप करने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने घटना के चंद घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
8 मार्च की शाम को पीडि़ता अपने बच्चे को ढूंढने निकली हुई थी। घर के पास उसे अकेला पाकर आरोपी अमर दास बंजारे उर्फ गुड्डू (35 वर्ष)उरला पीडि़ता के घर के पास आया। पीडि़ता को अकेला देख आरोपी जबरदस्ती उसे खींचते हुए घर के भीतर लेकर गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई ।
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमा ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, आसिफ रजा एवं नवीन यादव की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। टीम ने जगह-जगह आरोपी की तलाश में दबिश दी।
इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के रिश्तेदार सोमनी में भी रहते हैं। जिस पर पुलिस की टीम तुरंत सोमनी पहुंचकर रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी। आरोपी वहां पर छुप कर बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।