दुर्ग

फाग महोत्सव: लोक कलाकारों ने बांधा समा
11-Mar-2023 4:12 PM
फाग महोत्सव: लोक कलाकारों ने बांधा समा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी।
संस्कृति विभाग के सभागार में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से लोकधारा छत्तीसगढ़ लोककला समिति के द्वारा दो दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ ।
प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहायक निदेशक कार्यक्रम दूरदर्शन रायपुर अध्यक्षता डॉ. सुरेश शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
 अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शाल देकर किया। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने कहा कि- होली का त्योहार पूरे देश में अपने ढंग से मनाया जाता है, मंै दूरदर्शन का कार्यक्रम निदेशक हूँ तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मै छत्तीसगढ़ के लोक-पर्व, तीज त्योहारों को दूरदर्शन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाऊं।

छत्तीसगढ़ में होली पर व्याख्यान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने दिया। वरिष्ठ लोक कलाकार राकेश तिवारी, किशन सोनी, संजय देवांगन, भगवती साहू, गिरधारी विश्वकर्मा एवं बी. एल. कुर्रे ने फाग गीत गाकर समा बांधा।
द्वितीय दिवस में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेस फाय कार्यलय प्रमुख (क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार रायपुर), अध्यक्षता बी. एल. कुर्रे, विशेष अतिथि  गोपा सन्यालन शास्त्रीय संगीत कला साधक एंव डॉ. हर्षा शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति रही। इन्हें पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं  दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात गोपा सन्याल ने गीत गाकर समा बांधा।

आकाश ने फाग गीत पर आलेख प्रस्तुत किया। पप्पु चन्द्राकर और घेवर यादव ने हास्य प्रहसन प्रस्तुत किया। दोनों दिन कार्यक्रम में रायपुर के कलाप्रेमियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कलाकार महेश वर्मा ने किया आभार लोकधारा के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया ।
 


अन्य पोस्ट