दुर्ग

युवा मोर्चा कैम्प मंडल के अध्यक्ष बने नवीन
11-Mar-2023 3:55 PM
युवा मोर्चा कैम्प मंडल के अध्यक्ष बने नवीन

भिलाई नगर, 11 मार्च । भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया कि सहमति व युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा की अनुशंसा से भाजपा कैम्प मण्डल अध्यक्ष अशोक गुप्ता द्वारा  नवीन सिंह को कैम्प मंडल  युवा मोर्चा अध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया।

इस नवीन दायित्व के मिलने पर युवाओं में हर्ष  है। उनको बधाई देने वाले अंजय पाण्डेय (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), नीरज तिवारी, मयंक गुप्ता, प्रशांत मिश्रा , आकाश ठाकुर, रोहन सिंह , सौरभ चटर्जी,  राहुल भोसले, , धर्मेद्र पाण्डेय, रोहित तिवारी, चंदन यादव,खिलेश तिवारी, विक्की यादव, ऋतुराज शर्मा, निखिल सोनी, आशु आदि ने इस नियुक्ति पर वर्ष व्याप्त किया।
 


अन्य पोस्ट