दुर्ग

देशी-विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
03-Mar-2023 4:54 PM
देशी-विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 3 मार्च
। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर कल दो अलग-अलग प्रकरण कायम किए गए हैं। 

आरोपी आशाराम यादव मोहरेंगा थाना नंदिनी नगर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल किया गया है। 

उसके पास एक काले रंग के बैग में 76 नग पाव देशी मदिरा मसाला एवं एक भूरे रंग के बैग में 78 नग पाव विदेशी मदिरा गोवा प्रत्येक पाव की क्षमता 180 मि.ली. कुल मात्रा 27.72 बल्क लीटर जब्त किया गया।  इसी प्रकार आरोपी दुष्यंत चंद्राकर तर्रा के रिहायशी मकान से कुल 151.2 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला व प्लेन बरामद कर उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर कार्यवाही हेतु आरोपी को न्यायिक रिमांड में लिया गया है।  विभाग द्वारा छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कायम कुल 2 प्रकरणों में 178.92 बल्क लीटर मदिरा जब्त की गई है।

 


अन्य पोस्ट