दुर्ग

भारत में चीनी विदेश मंत्री के स्वागत और इकोनमी पर चर्चा के विरोध में कांगे्रसियों का प्रदर्शन
03-Mar-2023 4:51 PM
भारत में चीनी विदेश मंत्री के स्वागत और इकोनमी पर चर्चा के विरोध में कांगे्रसियों का प्रदर्शन

भिलाई नगर, 3 मार्च। चीन पर मोदी सरकार के नरम रवैए के विरोध में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल समेत अनेक महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरतलब हो कि चीन के नेताओं का भारत में मोदी सरकार द्वारा स्वागत किए जाने के विरोध में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची देश भर की चुनिंदा महिला कांग्रेस नेत्रियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने नई दिल्ली गईं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने भी इस प्रदर्शन में अग्रणी भूमिका निभाई। 
सुश्री कौशल ने नई दिल्ली से ‘छत्तीसगढ़’ को दूरभाष पर बताया कि चीन भारत की सीमा में घुसकर भारतीय जमीन पर कब्जा कर रहा है। गलवान में चीनी सैनिकों के हमले में बीस भारतीय जवान शहीद हो गए, हालांकि भारत के वीर जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब देते हुए दर्जनों चीनी सैनिकों को यमलोक पहुंचा दिया।

 


अन्य पोस्ट