दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने नवादा से पकड़ा 5 करोड़ ठगी का आरोपी
03-Mar-2023 4:39 PM
दुर्ग पुलिस ने नवादा से पकड़ा 5 करोड़ ठगी का आरोपी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 मार्च।
सुपेला थाना अंतर्गत हुई 10 लाख की साइबर ठगी के मामले का मुख्य  आरोपी बिहार के नवादा से पकड़ा गया। दुर्ग पुलिस ने देश के अलग अलग राज्य के लगभग 100 साइबर फ्रॉड का केस सुलझाया।मुख्य आरोपी पकड़ा।देश भर में किए गए हजारों फ्रॉड की कोशिश और 100 से ज्यादा सफल फ्रॉड का होगा खुलासा। कुल ठगी की  रकम 5 करोड़  के करीब। 30 से ज्यादा कंपनियों का बनाया था हुबहू फेक वेबसाइट, फ्रेंचाइजी का झांसा देकर ठगी करते थे । कई हाई टेक टूल्स का इस्तेमाल करते थे। आज शाम प्रेस कांफ्रेंस में दुर्ग पुलिस पूरा खुलासा करेगी।
 


अन्य पोस्ट