दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 3 मार्च। महापौर नीरज पाल ने सडक़ डामरीकरण कार्य का निरीक्षण अधिकारियों के साथ किया। गुरुवार को उन्होने नेहरू नगर से सुर्या मॉल तक होने वाले सडक़ डामरीकरण कार्य का जायजा लिया। भिलाई की शहर सरकार के चलते प्रमुख सडक़ों का डामरीकरण, संधारण, पेंचवर्क आदि के माध्यम से सडक़ों को सुगम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत नेशनल हाईवे से नेहरू नगर होते हुए सुर्या मॉल चौक की सडक़ का भी कायाकल्प किया जा रहा है।
हाल ही में कुछ दिन पूर्व महापौर ने भूमि पूजन कर इस कार्य को प्रारंभ कराया था। जिसकेे कार्य का प्रोसेस महापौर ने देखा और उन्होने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, वार्ड क्रं. 3 के पार्षद हरिओम तिवारी, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा तथा स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, महापौर के निज सचिव वसीम खान व उपअभियंता अर्पित बंजारे आदि मौजूद रहे। नेहरू नगर चौक से लेकर सुर्या मॉल तक 2 फेस में सडक़ का काम किया जा रहा है। सडक़ के दोनो ओर डामरीकरण का कार्य हो रहा है। उल्लेखनीय है कि नेहरू नगर से सूर्या मॉल जाने वाली सडक़ों पर प्रतिदिन हजारो वाहन गुजरते है। सडक़ डामरीकरण हो जाने से आवागमन सुगम होगा, बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिल जायेगा, वही बेतरतीब गड्डों से राहगीरों को राहत मिलेगी। काफी दिनों से इस सडक़ को ठीक करने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए महापौर नीरज पाल की पहल पर इस प्रमुख सडक़ का डामरीकरण किया जा रहा है।