दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डो में आयुष्मान आधार पंजीयन शिविर आयोजित करने निर्देश जारी किये गये है। इसी के फलस्वरूप दिनांक 23 फरवरी से प्रारंभ कर 16 मार्च 2023 तक प्रत्येक वार्ड के सार्वजनिक मंच और सामुदायिक भवनों में शिविर आयोजित किये जा रहे है। निगम आयुक्त द्वारा शिविरों के सफल आयोजन हेतु सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चन्द्राकर को नोडल एवं सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है।
महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चन्द्राकर द्वारा सभी क्षेत्रवासियों से इन शिविरों का लाभ लेने की अपील की है। शिविरों में आने वाले लोगों की सहायता एवं मार्गदर्शन करने इने कर्मचारियो को कार्य में संलग्न किया गया है। जिनमें दीपक निषाद, पुरानिक साहू, लालाराम साहू, कृष्णा यादव, कन्हैया सोनी, अर्जुनपाल,कुलदीप यादव, अशोक शर्मा, नरसिह सपहा, सत्यजीत नायक, आकाश टंडन, आदि शामिल है। विक्टर वर्मा, उपअभियंता एवं सूरेश नासरे, विशेष रूप से हेतु प्रबंध करेगे। जनसंपर्क विभाग से विकास चंद त्रिपाठी द्वारा जानकारी प्रदान की गयी।