दुर्ग

विकास में तेजी लाने विधायक ने लगाई निगम अभियंताओं की क्लास
28-Feb-2023 3:20 PM
विकास में तेजी लाने विधायक ने लगाई निगम अभियंताओं की क्लास

धूल मुक्त सडक़ों के लिए 1.1 करोड़ से लगाए जाएंगे पेवर ब्लॉक जनहित के कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने फ ील्ड पर उतरें अधिकारी-वोरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी।
कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा की पहल पर शहर के अंदरूनी मार्गों को धूल मुक्त करने 1.1 करोड़ की राशि खर्च कर पेवर ब्लाक लगाने का कार्य जल्द किया जाएगा। जारी राशि से जनता मार्केट से मुक्त नगरए अंडर ब्रिज के आसपास महात्मा गांधी स्कूल, हटरी बाजार क्षेत्र, मुक्त नगर वार्ड, अग्रसेन चौक क्षेत्र, एफसीआई से उरला मार्ग पटरी पार में सडक़ के दोनों ओर पेवर टाइल्स लगाया जाएगा। वोरा ने सोमवार को शहर के 60 वार्डों में स्वीकृत विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करवाने नगर निगम के उप अभियंताओं की क्लास लगाई एवं वार्ड वार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। 

विधायक वोरा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए निगम अभियंताओं से कहा कि वार्डों में सडक़ नाली, गार्डन, सौंदर्यीकरण, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शासन द्वारा करोड़ों की राशि स्वीकृत कराई गई है। ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण, गौरवपथ एवं मुक्तिधाम मार्ग निर्माण, पुलगांव नाला डायवर्सन जैसे बड़े कार्यों के साथ ही सभी 60 वार्डों में जनहित के कई कार्य अब तक पूर्ण होते नजर नहीं आ रहे हैं। सतत निगरानी हेतु अधिकारी फील्ड पर उतर कर जनता के बीच कार्य करें एवं सही समन्वय के साथ जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण कराया जाए। 

कांग्रेस शासन आने के बाद से ही शहर के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए सभी 60 वार्डों के लिए राशि लगातार मिल रही है जिसका जनभावनाओं के अनुरूप सदुपयोग आवश्यक है।  इस दौरान उप अभियंता पंकज साहू, विकास दमाहे, राजेन्द्र धबाले, श्वेता महलवार, करन यादव समेत शहर में विकास कार्यों के लिए अधिकृत समस्त अभियंता मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट