दुर्ग

महमरा एनीकट में डूबा दुर्ग का बालक, मौत
27-Feb-2023 1:00 PM
 महमरा एनीकट में डूबा दुर्ग का बालक, मौत

दोस्तों के साथ घूमने गया था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 फरवरी।
कल शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट पर नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मछुआारे उसे गहरे पानी से निकाल अस्पताल ले गए, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को अहिल अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने गया और इस दौरान सभी महमरा एनीकट के पास नहाने उतरे। जब सिंधिया नगर निवासी अहिल सिंह गहराई में चला गया और डूबने लगा तो साथ आए बच्चों का शोर सुन स्थानीय मछुआरों की मदद से बच्चे को निकाला गया।

उसे इलाज के लिए दुर्ग जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट