दुर्ग

बस दुर्घटना ग्रस्त, आमसभा में शामिल होने आ रहे 40 लोग जख्मी
26-Feb-2023 6:26 PM
बस दुर्घटना ग्रस्त, आमसभा में शामिल होने आ रहे 40 लोग जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 26 फरवरी। आज रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाअधिवेशन में आयोजित आमसभा में कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही स्कूली बस ने दोपहर 1बजे के करीब भिलाई-3 राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रही बस को ठोकर मार दी। जिससे बस में सवार 15 से 16 कार्यकर्ताओं को चोटे आई है। उनका उपचार भिलाई 3 सनशाइन हॉस्पिटल में जारी है। पुलिस के अनुसार बस में सवार किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ता को गंभीर चोटें नहीं आई है। बस में 40 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता सवार थे।

नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि भिलाई से कांग्रेस कार्यकर्ता बस में बैठ कर महा अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। लगभग 1 पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत जीई रोड में बस क्रमांक सीजी 07 एलवाई 9700 का चालक सामने चल रही बस को ठोकर मार दिया, जिससे बस में सवार 40 व्यक्तियों में से 15 से 16 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जिन का इलाज सनशाइन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के द्वारा आगे कार्यवाही की जा रही है।


अन्य पोस्ट