दुर्ग

ठेठवार समाज का प्रांतीय अधिवेशन 26 को
25-Feb-2023 3:24 PM
ठेठवार समाज का प्रांतीय अधिवेशन  26 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 फरवरी।
यादव ठेठवार महासभा छत्तीसगढ़ का प्रांतीय अधिवेशन प्रांतीय मुख्यालय मेला ग्राउंड राजिम में रविवार को रखा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना के साथ सुबह 10 बजे होगी। 

इस प्रांतीय अधिवेशन में दुर्ग जिले से भी समाज के लोग बड़ी सं या में अपनी भागीदारी देने जा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे।  वहीं अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव करेंगे।
 विशिष्ट अतिथि के रुप में मोहन यादव, पूर्व लोकसभा सदस्य मधुसूदन यादव, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव, सभापति राजेश यादव, हरिश यादव, ललिता यादव, परमानंद यादव आदि मौजूद रहेंगे।

 


अन्य पोस्ट