दुर्ग

लापता 6 महिलाओं को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से दुर्ग पुलिस ने खोज निकाला ऑपरेशन मुस्कान जारी है-सीएसपी
24-Feb-2023 3:55 PM
लापता 6 महिलाओं को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से दुर्ग पुलिस ने खोज निकाला  ऑपरेशन मुस्कान जारी है-सीएसपी

भिलाई नगर, 24 फरवरी। दुर्ग पुलिस ने अभियान चला कर गुमशुदा लड़कियों और महिलाओं की पतासाजी और दस्तायाबी में बड़ी सफलता हासिल की है।

दुर्ग सीएसपी बैंकर वैभव रमणलाल (आईपीएस) ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत  एक माह के भीतर गुमशुदा 6 महिलाओं को मध्यप्रदेश के बालाघाट, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, गिरौधपुरी, रायपुर, राजनांदगांव से दस्तायाब किया गया है। 
चौकी अंजोरा थाना पुलगांव के गुम इंसान की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी पुलगांव प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अंजोरा एवं टीम को गुमशुदा महिलाओं की पतासाजी दस्तायाबी हेतु आपरेशन मुस्कान चलाकर चौकी अंजोरा की गुमशुदा 6 लड़कियों को खोज निकाला गया है। 

गुमशुदा नेहा यादव, डागेश्वरी भारद्वाज, किरण यादव, दिशा दिग्रस्कर, सोनिया निर्मलकर, कुमारी मेघा देशमुख को बालाघाट, बिलासपुर, गिरौधपुरी रायपुर, राजनांदगांव से दस्तायाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा पवन देवांगन, प्रधान आरक्षक लता सुमन साहू, कृष्ण कुमार सिंह, बिहारी ध्रुव, बृजमोहन सिंह, राजेश्वर साहू, टोमन देशमुख, आरक्षक उदय निषाद, योगेश चंद्राकर एवं साईबर सेल की अहम भूमिका रही।

 


अन्य पोस्ट