दुर्ग

वरिष्ठ नागरिकों को समाज कल्याण विभाग ने वितरित की छड़ी
23-Feb-2023 3:02 PM
वरिष्ठ नागरिकों को समाज कल्याण विभाग ने वितरित की छड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी।
वरिष्ठ नागरिकों को होने वाली शारीरिक समस्याओं का निराकरण करने हेतु संभाग स्तरीय जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी को स िमलित करद्ध परीक्षण एवं मूल्यांकन समारोह पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम मानस भवन के पास दुर्ग में किया गया। 

अरुण वोरा विधायक दुर्ग शहर एवं अध्यक्ष स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एवं धीरज बाकलीवाल महापौर द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ मॉ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकजनों का शारीरिक, नेत्र, कान, नाक गला व नकली दांत आदि परीक्षण व साथ ही सामान्य चेकअप आदि का परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। जिसमें सभी वरिष्ठजन स्वास्थ्य लाभ लिये उक्त सामारोह में उपस्थित लगभग 10350 वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल छड़ी वितरण किया गया। 

इस अवसर पर शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, आरएन वर्मा उपाध्यक्षए पिछड़ा वर्ग आयोग एवं केबिनेट मंत्री दर्ज प्राप्त देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत, रत्ना नारमदेव एल्डरमेन एवं सदस्य माता-पिता भरण पोषण एवं स मानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही धर्मेन्द्र कुमार साहू, कमलेश कुमार पटेल, जन्तराम ठाकुर, विनय कुमार तिवारी, अरूण कुमार वर्मा, सोहन लाल,स्वास्थ्य विभाग दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, खैरागढ़ एवं सीएम मेडिकल कॉलेज कचान्दूर दुर्ग से आए हुए समस्त विशेषज्ञ डॉक्टर व उनकी टीम एवं अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।

 


अन्य पोस्ट