दुर्ग

हेमचंद यादव विवि की वार्षिक परीक्षाएं 13 मार्च से
23-Feb-2023 3:01 PM
हेमचंद यादव विवि की  वार्षिक परीक्षाएं 13 मार्च से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी।
हेमचंद यादव विवि द्वारा वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 13 मार्च से किया जा रहा हैं। तीन शिफ्टों में आयोजित होने वाली ये परीक्षाएं 12 मई तक जारी रहेंगी। यह जानकारी देते हुए विवि  के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं परीक्षा उपकुसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि इस संबंध में विवि की कुलपति द्वारा ली गई प्राचार्यों की ऑनलाईन बैठक में विचार विमर्श के उपरांत विश्वविद्यालय द्वारा 10 फरवरी को जारी वार्षिक परीक्षा समय सारिणी संबंधी अधिसूचना में आंषिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन मुख्यत: दूरस्थ अंचलों में स्थित छोटे महाविद्यालयों में बड़ी संख्या  में परीक्षार्थियों को बैठा पाने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण किया गया है।

कुलसचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीए भाग 02 एवं 03 का दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल एवं प्रबंधन का प्रथम प्रश्न पत्र अब परिवर्तित समय सारिणी के अनुसार 8 मई को होगा, जबकि उपरोक्त सभी विषयों के बीए प्रथम वर्ष के प्रश्नपत्र 8 मई के स्थान पर 9 मई को आयोजित होगा। इसी प्रकार दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, भूगोल एवं प्रबंधन का द्वितीय प्रश्न पत्र अब परिवर्तित समय सारिणी के अनुसार 11 मई को होगा, तथा बीए प्रथम वर्ष के उपरोक्त सभी द्वितीय प्रश्न  पत्र 11 मई के स्थान पर 12 मई को आयोजित होंगे। 

शेष सभी प्रश्न पत्रों की तिथि यथावत होगी। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं के समस्त परिणाम घोषित हो चुके हैं तथा विवि की सभी संकायों की प्रायोगिक परीक्षाएं भी समाप्ति की ओर हैं। कुछ महाविद्यालयों में बाह्य परीक्षकों की अनुपलब्धता के कारण एक-दो प्रायोगिक परीक्षाएं शेष हैं, जो शीघ्र आयोजित हो जायेंगी। इस बीच वार्षिक परीक्षा के तैयारी के रूप में सभी महाविद्यालयों में उत्तरपुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। साथ ही परीक्षा आयोजन हेतु आवष्यक सभी प्रपत्र भी महाविद्यालयों को उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षा के संचालन हेतु परीक्षा कक्ष में वीक्षकीय कार्य करने वाले प्राध्यापकों को दिया । 

जाने वाला मानदेय तथा अन्य आवश्यक खर्चे हेतु विवि द्वारा महाविद्यालयों को दिया जाने वाले अग्रिम राशि देने की प्रक्रिया भी जारी है।

 


अन्य पोस्ट