दुर्ग

वाहन से टकराकर बाइक चालक की मौत
23-Feb-2023 3:00 PM
वाहन से टकराकर बाइक चालक की मौत

दुर्ग, 23 फरवरी। महाराजा चौक से बोरसी रोड पर बुधवार की दोपहर को गैस टंकी से भरी चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मच्युरी में रखा है और उसका पोस्टमार्टम अन्य शहरों में रहने वाले परिजनों के आने के बाद किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रदीप्ति नगर बोरसी निवासी विजय कुमार सोनी (41) बोरसी रोड में दल्लू ऑटो के सामने से अपनी बाइक पर सवार होकर बुधवार की दोपहर लगभग 2.30 बजे जा रहा था। 

इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड के किनारे खड़ी गैस सिलेंडरों से भरी वाहन से पीछे से जा टकराई। इससे प्रार्थी को सिर, पैर सहित शरीर में अंदरूनी चोट आई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल विजय कुमार सोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक को पहले से ही चक्कर आने की शिकायत थी। उसके लगभग सभी रिश्तेदार अन्य शहरों में है। कल उनके पहुंचने के बाद ही पीएम की कार्रवाई की जाएगी।

 


अन्य पोस्ट