दुर्ग
साइबर क्राइम से बचाव के दिए टिप्स
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 फरवरी। हमर बेटी-हमर मान अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की रक्षा टीम कल स्वामी विवेकानंद स्कूल कोहका भिलाई पहुंची। विदित हो कि बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू शिल्पा साहू द्वारा बेटियों को उनके क़ानूनी अधिकार, गुड टच, बैड टच, छेडख़ानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम से बचाव की जानकारी दी गई।
एसआई संगीता मिश्रा ने बच्चों एवं शिक्षिकाओं को सेल्फ डिफेंस एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया तथा अभिव्यक्ति ऐप घर जाकर डाउनलोड करने कहा।
उपस्थित छात्राओं द्वारा आत्म सुरक्षा एवं साइबर अपराध संबंधी प्रश्न किए गए भी किए गए जिसका टीम ने बेहतर ढंग से विस्तारपूर्वक समझा कर जवाब दिया।