दुर्ग

बीएसपी में एक के बाद एक दो विभागों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
22-Feb-2023 4:27 PM
बीएसपी में एक के बाद एक दो विभागों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

भिलाई नगर, 22 फरवरी। बीएसपी में मंगलवार दोपहर एक के बाद एक दो विभागों में आग लगने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। 

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट के बार एंड राड मिल (बीआरएम) और आरएमपी 2 में कल दोपहर को आग लग गई। यह दोनों घटनाएं एक के बाद एक हुईं। 

बताया जा रहा कि प्लांट के बीआरएम में कल दोपहर 3 बजे कंट्रोल रूम के समीप बने फर्निश के नीचे केबल में अचानक आग पकड़ ली और चारों तरफ फैलती गई। इसी तरह से रा मटेरियल प्लांट आएमपी 2 में भी उत्पादन स्थल पर आगजनी घटना हो गई। आरएमपी 2 के मोटर में आग लगने के कारण वहां स्थिति विस्फोटक हो गई थी। एक साथ हुई इन घटनाओं को लेकर संयंत्र के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। 

सूचना पर तत्काल भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। दमकल की बीआरएम के लिए 5 गाडिय़ां और आरएमपी 2 के लिए तीन गाडिय़ां भेजी गईं। घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन के उच्च अधिकारी बीआरएम और आरएमपी 2 पहुंच गए हैं। आग लगने की जांच शुरू कर दी गई है।

 


अन्य पोस्ट