दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी। दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा पटेल चौक में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं ईडी का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं के घर छापे मारकर उन्हें परेशान किए जाने का आरोप लगाया।
इस दौरान ईडी के कार्रवाई के विरोध में युकां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदेश में ईडी के छापे को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ में आयोजित एआईसीसी के राष्ट्रीय अधिवेशन से भयभीत केंद्र की भाजपा सरकार व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश कांग्रेस के नेताओं व विधायक के घर में ईडी के छापे मारकर परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि ईडी ने देश भर में 5000 छापे मारे और मात्र 37 प्रकरण पंजीबद्ध किया है, मगर ईडी ने देश में किसी भाजपा नेता व उसके समर्थक के घर छापा नहीं मारा। उन्होंने अडानी के मामले में जांच नहीं किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दबाव पर देशवासियों द्वारा जमा पैसा राष्ट्रीयकृत व अर्धशासकीय फर्मों से अपने व्यापार धंधों में लगाया मगर इस मामले में ईडी कुछ नहीं कर रही वहीं कांग्रेस नेताओं को परेशान करती है। उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर केंद्र की भाजपा सरकार लोगो को डराकर लोकतंत्र की हत्या करने आमदा है, जिसके विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के प्राभारी निखिलकान्त साहू, सतीश ठाकुर, योगेश तिवारीएइंदु वर्मा के मार्ग दर्शन में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है।
इस दौरान अशफाक अहमद, परविंदर सिंह, अशोक मिश्रा, हेमंत साहू, आकाश सेन, नवीन वर्मा, कमलनारायण देशमुख, तुषार वर्मा, शिशिरकान्त कसार, रंजीत सिंह, अनिल देशमुख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।