दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 21 फरवरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में महावीर उद्यान में विराजे भगवान भूतभावन भोलेनाथ का सोमवार को पूजा पाठ कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सुबह बाबा दरबार के लक्ष्मण बाबा पंडित गिरीराज शर्मा द्वारा पंचाक्षरी मंत्रों के साथ जल अभिषेक कर पूजापाठ किया गया। इस दौरान महावीर उद्यान में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर 2 बजे से भंडारा का कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसमें करीब 5 हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4 बजे भगवान भूतभावन भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा झांकी के साथ निकाला गया जो कि ग्राम धनोरा के हर गली मोहल्ले भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के आगे आगे बाबा दरबार के भक्तों ने हांथ में झंडा पताका लिए ऊं नम: शिवाय का जयकारा लगाते हुए चलते रहे एवं भगवान भोलेनाथ के झांकी का हर चौक चौराहे पर भक्तों ने अपने अपने घरों से थाल सजाकर स्वागत कर पूजा पाठ किए।
शोभायात्रा में दरबार के हर जिलो के भक्तों ने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लिया एवं गांव के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सुबह से ही पुरे गांव शिव भक्तों से शिव मय हो गया था।
श्री राधा रानी धुमाल गृप रायपुर एवं झांकी देखकर सब मंत्र मुग्ध हो गए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार के लक्ष्मण बाबा ,नंद पंडा मनोज पटेल ,बबलू साहू ,विनोद साहू, गज्जू रायपुरिया गुलाब साहू , मनसुखा साहू , राजू यादव, ओमकार साहू ,जीवराखन ठेकेदार ,दिनेश साहू, हरिश रैकवार बाबू लाल ठेकेदार ,कुणाल साहू, संदिप सेन ,चंद्र कांत देवांगन ,कल्याण देवांगन, रुपलाल टेलस ,नंदू साहू, प्रमोद सेन,भीषम साहू, डॉ.धनेश्वर साहू, सुनील कहार ,एम लाल देवांगन ,कल्याण देवांगन, योगेश साहू , बबीता साहू ,सुनीता साहू, देवकी साहू, ललीता यादव लक्ष्मी, अंजू देवांगन ,,देवश्री साहू ,संगीता सपरे, टिकेश्वरी, सुलोचना ठाकूर, कौशिलिया सेन, नीरा साहू, हितेश पटेल ,दशरि बाई पटेल, पूजा साहू, विननी साहू, डिम्पल, वेदू, सुरूची, नेहा , निशा सेन, मुक्कू सपरे आदि भक्तगण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए थे।