दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 फरवरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में अप्रैल माह से बीपीएल राशन कार्डधारियों को फोर्टीफाइड चावल मिलेगा। संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति छग शासन ने इस संबंध में खाद्य नियंत्रक को निर्देश जारी किया है वर्तमान में सिर्फ आंगनबाड़ी एवं मध्यान भोजन के लिए फोर्टीफाइड चावल प्रदाय किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के निर्देशानुसार केन्द्रीय योजनाओं में फोर्टीफाइडचावल वितरण के लिए कार्ययोजना जारी की है। इस कार्य योजना निर्देश में तृतीय चरण अप्रैल महीने से राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अन्त्योदय एवं प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डो पर फोर्टीफाइड चावल वितरण प्रारंभ किया जाना है। इसी तारतम्य में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकलनिराश्रित, नि:शक्तजन राशनकार्डों में अप्रैल, 2023 से फोर्टीफाइड चावल का वितरण किया जाएगा। एपीएल राशन काडर्धारकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
इस क्रम में फोर्टीफाइड चावल वितरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए साथ ही राशनकार्डधारियों को फोर्टीफाइड चावल के उपयोग एवं लाभ के संबंध में जिला स्तर पर उचित मूल्य दुकानों में बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाय।
खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत चावल प्रदाय किए जाने कि इस योजना से जिले में 3 लाख 23 हजार9 राशन कार्ड धारी लाभान्वित होंगे। इनमें 72182 अंत्योदय, 2182 निराश्रित, 2751 नि:शक्तजन एवं 2 लाख 45 हजार 914 प्राथमिकता राशनकार्डधारी शामिल हंै। फोर्टीफाइड चावल मिलने से इन परिवारों के सदस्यों के सुपोषण में मदद मिलेगी जिले में कुल4 लाख53 हजार255 राशन कार्डधारी है।