दुर्ग

हेमचंद यादव विवि द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित
19-Feb-2023 3:17 PM
हेमचंद यादव विवि द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दुर्ग, 19 फरवरी। 
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित किये जाने की विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी कर रहा है।
इस संबंध में पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा में शामिल होने हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने तथा परीक्षा की तिथि संबंधी अधिसूचना विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा शीघ्र जारी की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं पीएचडी सेल प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा आयोजन संबंधी दिषा निर्देष विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिये।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस कोर्स वर्क परीक्षा में 15 विषयों के लगभग 60 से अधिक शोधार्थी शामिल होंगे। विष्वविद्यालय की पीएचडी सेल में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा में हिन्दी विषय में 8, रसायन में 2 भौतिकी में 3, समाजशास्त्र में 1 वनस्पति शास्त्र में 1 अर्थशास्त्र में 1, माइक्रोबायलॉजी में 3, राजनीति शास्त्र में 7, वाणिज्य में 13, अंग्रेजी में 4 षिक्षा में 13, गणित में 2, इतिहास में 3 तथा भूगोल में 1 शोधार्थी शामिल होने की पात्रता रखता है।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यह पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2 चरणों में आयोजित की जायेगी। जिसमें प्रथम चरण में शोधार्थियों द्वारा अपने विषय से संबंधित पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण विषय विशेषज्ञों के समक्ष देना अनिवार्य होगा।

पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण संबंध विषयवार समय-सारिणी विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र शोधार्थियों को सूचित की जायेगी। द्वितीय चरण में थ्योरी पेपर की परीक्षा ऑफलाईन माध्यम से आयोजित होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। इस प्रश्नपत्र के दो भाग होंगे।

प्रथम भाग में अनुसंधान की प्राविधि, प्रक्रिया और कम्प्यूटर के अनुप्रयोग से संबंधित 35 प्रष्न होंगे तथा द्वितीय भाग में शोध एवं प्रकाशन नैतिकता से संबंधित 15 प्रष्न पूछे जाएंगे। यूजीसी के नियमानुसार शोधार्थी को पीएचडी कोर्स वर्क की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 55 प्रतिशत् अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। विष्वविद्यालय अध्यादेश क्रमांक 45 एवं यूजीसी के नियमानुसार ऐसे शोधार्थी जिन्होंने एमफिल की परीक्षा मान्यता प्राप्त विष्वविद्यालय से उत्तीर्ण की हो एवं एमफिल की अंकसूची में रिसर्च मैथेडोलॉजी एक अनिवार्य प्रष्नपत्र के रूप में लिया हो तथा जिन्हें विभागीय शोध उपाधि समिति द्वारा नियमों को ध्यान रखते हुए कोर्स वर्क परीक्षा हेतु छूट प्रदान की गई हो। केवल ऐसे ही शोधार्थी पीएचडी कोर्स की परीक्षा से छूट हेतु पात्र होंगे।
 


अन्य पोस्ट