दुर्ग

एसी के बिजली बिल को लेकर कारोबारियों में मारपीट
18-Feb-2023 5:48 PM
एसी के बिजली बिल को लेकर कारोबारियों में मारपीट

भिलाई नगर, 18 फरवरी। एसी का बिजली बिल जमा करने की बात पर सेक्टर-10 के दो व्यवसायी आपस में भिड़े और मारपीट की। आपस में सगे भाई इन दोनों व्यवसायियों ने एक-दूसरे को पीट थाना का रूख किया और भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

देवेंद्र मोयल (28 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 10 शाप नं. 91 में वह स्वयं और बड़ा भाई विजय मोयल (33 वर्ष) दुकान के बाजू में व्यवसाय करता है। जब वह दुकान मे बैठा हुआ था तब देवेंद्र उसके पास जाकर उनके दुकान मे चल रहे घर के कनेक्शन से एसी का बिजली बिल भरने बोला तो विजय ने कहा कि वह नहीं जमा करेगा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और गाली गलौज से बढ़ बात मारपीट तक पहुंच गई।

 विजय ने देवेंद्र की छाती में मार दिया तो बचाव में देवेंद्र की मार से विजय की आंख और हाथ में चोट आई है। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें छुड़ाया तो दोनों थाना की ओर लपके और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


अन्य पोस्ट