दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी। नाबालिग से रेप के आरोपी को सुपेला पुलिस ने उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व पीडि़ता को अज्ञात आरोपी बहला फुसला कर भगा ले गया। पीडि़ता के पिता ने थाना सुपेला में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने सीएसपी भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस की टीम गठित कर नाबालिग पीडि़ता एवं आरोपी की पता तलाश में रवाना की। हर संभावित स्थानों में तलाश बाद भी पीडि़ता एवं आरोपी का सुराग नहीं मिल पा रहा था।
इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि अज्ञात आरोपी द्वारा पीडि़ता को उत्तर प्रदेश में कहीं रखा गया है। सुपेला पुलिस द्वारा पृथक से टीम गठित कर तत्काल उत्तर प्रदेश टीम रवाना किया गया। पुलिस ने लगातार 18 घण्टे सफर कर पीडि़ता को जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) से बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर जिला बलरामपुर से पकड़ा और पीडि़ता से विधिवत पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी जाहिद अली द्वारा शादी का झांसा देकर उसे भगा कर जबरदस्ती रेप किया गया है। प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
टीम में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार, प्रआर पंकज चौबे, आरक्षक विकास तिवारी एवं दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा। इस मामले में धारा 363, 366, 376(2) भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी जाहिद अली (21 वर्ष) निवासी ग्राम बबनपुरा जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश) जो कि सुपेला में रहता है, को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।