दुर्ग

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बैंक के आसपास कई उठाईगिरी कर चुके दो आरोपी
17-Feb-2023 1:19 PM
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बैंक के आसपास कई उठाईगिरी कर चुके दो आरोपी

 कानपुर और शहडोल से दबोच भिलाई लेकर आई दुर्ग पुलिस, पूछताछ जारी
आधा दर्जन मामलों में लाखों की उठाईगिरी का होगा खुलासा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 17 फरवरी।
दुर्ग जिले के बैंक परिसर के आसपास से उठाईगिरी करने वाले एक आरोपी को यूपी के कानपुर से तथा दूसरे को एमपी के शहडोल में दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा है। 

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिन आरोपियों को कानपुर और शहडोल से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बेमेतरा, बलोद, धमतरी सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों और महाराष्ट्र के नागपुर में अपने साथियों के साथ कई उठाईगिरी की घटना की है। दो महीने पहले दिसंबर महीने में धमधा थाना क्षेत्र में 3 लाख की उठाईगिरी में दोनों शामिल थे। दुर्ग पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। अब तक 5 उठाईगिरी में दोनों आरोपियों की संलिप्तता मिली है। एसपी ने बताया कि आरोपियों से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट