दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 फरवरी। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा दुर्ग में महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर शिव जी की भव्य शोभा यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष महावीर उद्यान में विराजे भगवान भुतभावन भोलेनाथ का 20 फरवरी सोमवार को सुबह 10 बजे लक्ष्मण बाबा एवं पं. गिरीराज शर्मा द्वारा विभिन्न मंत्रों के साथ पूजा पाठ कर जल अभिषेक किया जाएगा।
दोपहर 2 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा, शाम 4 बजे से श्री राधा रानी धुमाल गृप रायपुर द्वारा भगवान भोलेनाथ नंदी भूत प्रेत सेना झांकी के साथ महावीर उद्यान से भगवान भोलेनाथ का शोभा यात्रा प्रारंभ होगा, जो कि गोल्डन चौक, गौराचौक, कर्मा चौक, शीतलापारा मेन गली मोहल्ले होते बाजार चौक, बजरंग पारा, बाबा दरबार से होते हुए वापस महावीर उद्यान पहुंचेगा। जहां पर सभी भक्तों द्वारा भगवान भूतभावन भोलेनाथ, बजरंगबली, शनिदेव महाराज की पूजा पाठ करके शोभा यात्रा समाप्त किया जाएगा।
तैयारी में बड़े ही जोर शोर से बाबा दरबार के लक्ष्मण बाबा, नंद पंडा, राजू यादव, विनोद साहू, मनोज पटेल, बबलू साहू, गज्जू रायपुरिया, भोलू साहू, चीन्टू साहू, तबला वादक मारियल गुमान साहू, टीकम, हेमंत तेली, सतीश साहू मुनना गंधर्व, जीवराखन ठेकेदार ,बाबू लाल ओमकार साहू, वासुदेव सपरे, उपसरपंच दिनेश साहू, हरिश रैकवार, डॉ.धनेशवर साहू, सुनील कहार, एम लाल देवांगन, दिनेश, कुंभकरण पटेल, कल्याण देवांगन रुपलाल टेलस, नंदू साहू, कुंजलाल साहू प्रमोद सेन, भीषम साहू, कुणाल साहू संदिप सेन, चंद्रकांत, देवांगन कल्याण देवांगन, उमेश साहू, चेतन साहू, कुंभकरण पटेल, तोमन गजपाल, योगेश साहू, सतीश साहू, बबीता साहू, सुनीता साहू, देवकी साहू, ललीता यादव, लक्ष्मी साहू, अंजू देवांगन, देवश्री साहू, संगीता सपरे, टिकेशवरी, सुलोचना ठाकूर, कौशिलिया सेन, हितेश पटेल, दशरी बाई पटेल, पूजा साहू, विननी साहू, डिम्पल, वेदू , नेहा, सुरूचि, नीरा साहू शोभायात्रा को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।