दुर्ग

राजऋषि भवन केलाबाड़ी में शिव जयंती मनाया गया
16-Feb-2023 3:29 PM
राजऋषि भवन केलाबाड़ी में शिव जयंती मनाया गया

दुर्ग, 16 फरवरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजऋषि भवन केलाबाड़ी दुर्ग में शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। छोटेलाल सांगुले पुलिस हेडक्वार्टर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी दुर्ग की संचालिका रीटा बहन, रुपाली बहन, विजयलक्ष्मी व ब्रह्माकुमारी संस्थान के अनेक भाई-बहने उपस्थित थे। ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन ने उपस्थित सभी भाई बहनों को भगवान की ओर से प्रतिज्ञा कराई गई कि शुभ भावना और शुभकामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा संतुष्ट रहेंगे।

 


अन्य पोस्ट