दुर्ग

चक्काजाम के बाद खोपली नल जल टंकी का निर्माण शुरू
15-Feb-2023 6:42 PM
चक्काजाम के बाद खोपली नल जल टंकी का निर्माण शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 फरवरी। दुर्ग ब्लाक के चर्चित ग्राम पंचायत खोपली में नल जल टंकी का निर्माण कल ग्रामीणों के प्रदर्शन और चक्काजाम किए जाने के बाद आज शुरू कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पंचायत खोपली में नल जल टंकी का निर्माण कार्य रुका हुआ था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने एक दिन पहले कार्य शुरू करने को लेकर खोपली की सडक़ पर बैठ गए। लेकिन समाधान नहीं होने पर 14 फरवरी की सुबह उतई नगर के दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग के मिनी माता चौक में बैठ चक्काजाम कर दिया।

 निगम दुर्ग के आयुक्त लक्ष्मण तिवारी  के दिशा निर्देश पर खोपली के टंकी निर्माण का कार्य शरू हो गया, जिसके बाद ग्रामीण जन सडक़ से चक्काजाम से हटे।

 चक्काजाम के अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य बिंदु दिनेश देशलहरे,पूर्व सरपंच हेमबती चंद्राकर,सरपंच मंजू फत्तेलाल वर्मा,टिकेश्वर साहू पंच,लक्ष्मी बंजारे पंच, बिंदा सपहा पंच, रेखा यादव पंच, ग्रामीण जन मीना ढहरिया, कुमारी चंद्राकर, रंजना वर्मा,अमरीका वर्मा,सतरूपा काकडे, दुर्गा साहू,दानेस्वारी देशमुख,विमला कमड़े, सुनीता वर्मा, लता सोनवानी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट