दुर्ग
दुर्ग, 15 फरवरी। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ सुविहित प्रतिष्ठा समिति का तृतीय दिवस में जन्म कल्याणक दिवस मनाया गया। आचार्यों का आचार सुरीपद रत्न त्रय को प्राप्त करने वाला यह तृतीय दिवस सुबह 6 बजे प्रभु का जन्म कल्याणक विधान सदर जैन मंदिर में आचार्य देवेश खरतर गच्छधिपति जिनमणि प्रभ सुरिस्वर महाराज, आचार्य एवं साधु साध्वी भगवंती मिश्रा में भक्ति संगीत के माध्यम से मनाया गया।
अयोध्या नगरी में 56 दिक कुमारी महोत्सव इंद्रासन कंपन सुघोषा घण्ट वादन, इंद्र महोत्सव, मेरु पर्वत पर अभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम संजीव मेहंदी संपन्न हुई, जिसमें दुर्ग शहर की समस्त महिला मंडल द्वारा संगीत नृत्य द्वारा कार्यक्रम सम्पन हुआ। रात्रि सांस्कृतिक भक्ति भावना का कार्यक्रम रहा,जिसमें जैन संगीत सम्राट नरेन्द्र वाणी गोता द्वारा अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम सम्पन हुआ।
आचार्य देवेश जिनमणि प्रभ सुरेश्वर महाराज ने की धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा दुर्ग नगर में उत्साह उल्लास का वातावरण है। सभी में आनंद उत्साह है परमात्मा का जन्म कल्याणक महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया।
एवं 14 फरवरी के महत्व को बताते हुए यही बताया गया कि हम प्रेम आपसी एकता भाईचारा से आनंद उत्सव के साथ अपने जीवन को सार्थक बनाएं हमें परमात्मा का हाथ पकडक़र परमात्मा से प्रेम करना है। जगत के लोगों से नहीं, द्रव्य से नहीं, परमात्मा से प्रेम वही करता है जो स्वयं से प्रेम करता है। आज परमात्मा का जन्म कल्याणक दिवस है एवं प्रतिष्ठा महोत्सव में जीवन को मंगल प्रभु आदिनाथ की भक्ति से जुडऩा एवं जीवन को सार्थक बनाने में पुरुषार्थ करना है।