दुर्ग
शराब समेत एक पकड़ाया
14-Feb-2023 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मगरलोड, 14 फरवरी। मगरलोड पुलिस ने आरोपी के घर से शराब जब्त कर गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि प्रशासन के द्वारा जन भावनाओं के अनुरूप शराब दुकान राजिम मेला अवधि तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत के निर्देश में सहायक उपनिरीक्षक धनीराम नेताम की अगुवाई में दल-बल के साथ चंद्र कुमार निर्मलकर के घर में दबिश देकर 25 पव्वा शराब को जब्त कर गिरफ्तार किया। आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे