दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 फरवरी। आगामी 15 फरवरी को मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के निमित्त एवं प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रशासनिक अक्षमता, कुशासन, भ्रष्टाचार, स्वेच्छाचारिता, जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण में नाकामी, खराब कानून व्यवस्था, चोरी-लूट-डकैती-हत्या-बलात्कार जैसी बढ़ती अपराधिक घटनाएंए सडक़ दुर्घटनाएं, पट्टा वितरण पर रोक, पेयजल समस्याए अवैध शराब बिक्री, नशा कारोबारियों को संरक्षण, ठप्प सफाई व्यवस्था जैसे अनेकों जनविरोधी कृत्यों के खिलाफ शहर विधायक अरुण वोरा के आवास का घेराव 15 फरवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा।
सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर विधायक वोरा के घेराव में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने और आम जनता को सहभागी बनाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड से जनता को उनको केंद्र सरकार की हर योजनाओं का लाभ दिलाने एवं प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी सरकार के विरोध के लिए अपने साथ लेकर पहुंचेगा।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि आज प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी मोड में आ चुका है और साथ ही साथ हर कार्यकर्ता अपने वार्ड में निवासरत जनमानस की पीड़ा को समझते हुए उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध भी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना में से एक प्रधानमंत्री आवास योजना से प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हितग्राहियों को वंचित रखा गया है। आज जग जाहिर है कि किसी का आशियाना टूटा हुआ है, किसी का मकान अधूरा है और कोई मकान के लिए राशि आबंटन की बाट जोह रहा है लेकिन प्रदेश सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। विधायक अरुण वोरा के फोटोबाजी के रवैया के चलते आज शहर के विभिन्न वार्ड विकास के लिए तड़प रहे हैं। समस्त भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से 15 फरवरी को होने वाले दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा के निवास के घेराव में अपनी सहभागिता निभायें।
आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से दुर्ग विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक प्रीतम साहू, अजय तिवारी, अजय वर्मा, मदन वाडई, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर चंद्राकर, विनायक ताम्रकार, देवनारायण चंद्राकार, संतोष सोनी, नरेश तेजवानी, जगदीश शर्मा सहित बड़ी सं या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।